Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
Jharkhand

चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम अमित रेनू को 13 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चक्रधरपुर से चाईबासा क्षेत्र में एक आल्टो कार से अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम शारदा के पास संदिग्ध आल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार तीन लोगों ने अपना नाम सरोज बोदरा, श्यामलाल केराई और सिकन्दर केराई बताया। तलाशी के दौरान सरोज बोदरा के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई, जबकि कार की डिक्की से एक अन्य देशी कट्टा मिला। वहीं श्यामलाल केराई के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा हथियारों के वैध कागजात मांगने पर तीनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 7200 रुपये नकद और सिल्वर रंग की आल्टो कार (पंजीयन संख्या JH05BV-8505) को जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि 8 दिसंबर 2025 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के तोरलो मोड़ के पास उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी से 85 हजार रुपये की डकैती की थी, जिसमें फायरिंग भी की गई थी। इसके अलावा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के क्यापता गांव के पास एक बाइक सवार से मोबाइल और नकद रुपये की लूट की घटना में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है।

बरामद हथियार के संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 202/2025 के तहत आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त श्यामलाल केराई का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.