Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गंदगी, जाम नालियां और टूटी सड़कें, आजादनगर निरीक्षण में भड़के सरयू राय
Jharkhand

गंदगी, जाम नालियां और टूटी सड़कें, आजादनगर निरीक्षण में भड़के सरयू राय

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने रविवार को आजादनगर इलाके का व्यापक निरीक्षण कर नगर निगम की सफाई व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को सामने लाया। आजादनगर विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद के नेतृत्व में किए गए इस दौरे के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, जाम नालियां और जर्जर सड़कों की स्थिति देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण में भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

दौरे की शुरुआत मानगो स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप गांधी मैदान से हुई, जहां कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर ही गंदगी का अंबार मिला। रोड नंबर छह स्थित फुटबॉल मैदान में जगह-जगह कचरा जमा था, जिसे वहीं जलाया जा रहा था। रोड नंबर नौ में नाली का अभाव होने से गंदा पानी सड़क पर बहता मिला, जबकि बागनशाशी मुर्दा मैदान की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई, जहां पूरा मैदान कचरा डंपिंग स्थल में तब्दील हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान गरीब कॉलोनी इमामबाड़ा के पास कचरे के ढेर नजर आए। ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में दुकानों के सामने नाली के कलवत को सफाई के नाम पर तोड़ दिया गया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर पांच में नईम स्टोर के सामने कचरा और नाली में जमी गंदगी के कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। वहीं, हड्डी गोदाम के नीचे की बस्ती में नाली नहीं होने से गंदा पानी खुले में बहता मिला।

ओल्ड पुरुलिया रोड गणगौर के सामने की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई, जहां करीब चार सौ फीट सड़क का नए सिरे से निर्माण आवश्यक बताया गया। हालात को देखते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है और ठेकेदार केवल दिखावटी काम कर रहे हैं।

विधायक ने मानगो नगर निगम के आयुक्त से बात कर सफाई ठेका लेने वाली एजेंसियों के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दबाव बनाया जाता है तब तक ही काम होता है, उसके बाद ठेकेदार लापरवाही बरतने लगते हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठाव पूरी तरह बंद पाए जाने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि सेवा नहीं दी जा रही है तो संबंधित एजेंसी को हटाकर बिल में कटौती के साथ भुगतान किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पश्चिम पप्पू सिंह, विधायक प्रतिनिधि उलीडीह संतोष भगत, जदयू उलीडीह मंडल अध्यक्ष परवीन सिंह, मनोज कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, नालियों और सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए वे लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए रखेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.