अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
डुमरी (गुमला)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जवाहर कवर को भाजपा डुमरी मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके चयन की घोषणा होते ही डुमरी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के समीप स्थित बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय केशरी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष जवाहर कवर को लड्डू खिलाकर और माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जवाहर कवर के नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसंपर्क में प्रभावी बनेगा।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और भाजपा समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न मार सहित पवन केशरी, सुभाष ठाकुर, विकास कवर, प्रदीप नायक, कांति देवी, बबलू ताम्रकार, राम प्रसाद सिंह, संदीप समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जवाहर कवर को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

