अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची। टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखलेश कुमार ने कुल 7 लाख 30 हज़ार 500 रुपये के जुर्माने की राशि की वसूली की। यह राशि कुल 26 वाहनों से वसूली गई जबकि जांच कुल 138 वाहनों की हुई। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी अखलेश कुमार ने दलादली एवं तुपुदाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया और उक्त जांच की। इस अभियान के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं एवं वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिवहन करें अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

