अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
World News: गाजा पट्टी में चल रही विनाशकारी लड़ाई अब हमास के लड़ाकों के लिए बनाई गई भूमिगत सुरंगों में सिमट गई है। इजरायल ने दावा किया है कि गाजा की दम घोंट देने वाली सुरंगों में अभी भी सैकड़ों हमास लड़ाके फंसे हुए हैं। इन अंधेरी गुफाओं के भीतर ना कोई जानकारी पहुंचती है और ना ही बाहर आती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लड़ाकों को बाहर चल रहे शांति समझौते के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है और वे डर के मारे यहां से बाहर निकल ही नहीं रहे हैं। इजरायल ने दावा किया है कि गाजा तक पहुंचने के लिए बनाई गई इन गुफाओं में युद्ध के दौरान करीब 200 हमास लड़ाके घुस गए थे।
सरेंडर या खात्मा: इजरायली सेना का साफ संदेश
गाजा के राफा के नीचे बनी इन सुरंगों में छुपे हमास लड़ाकों से इजरायली सेना के एक चीफ ने साफ कहा था कि ‘या तो सरेंडर करो, या खात्मा’। लेकिन हमास लड़ाकों ने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया था।
इस बीच, इजरायल ने अब चौंकाने वाला दावा किया है कि 200 में से 40 लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। ये लड़ाके कई महीनों से इन सुरंगों में फंसे हुए थे, जहां ना ठीक से ऑक्सीजन पहुंचती थी और ना ही सूरज की एक भी किरण दिखती थी।
हमास के लिए बड़ा झटका: मारा गया वरिष्ठ नेता का बेटा
बताया जा रहा है कि मारे गए 40 लोगों में कम से कम तीन लोकल कमांडर्स भी शामिल हैं। यह खबर पहले से ही टूट चुके हमास के लिए एक बड़ा झटका है। मारे गए हमास के लोगों में से एक अब्दुल्लाह हमाद भी था, जो हमास के निर्वासित वरिष्ठ नेता गाजी हमाद का बेटा था। गाजी हमाद हमास के राजनीतिक कार्यालय में एक बड़ा चेहरा हैं, लेकिन उनका बेटा अब्दुल्लाह रफा की एक सुरंग से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया और मारा गया।

