अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के सवालों का सीधा जवाब दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में ऐतिहासिक बदलाव आए हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : राज्यपाल अभिभाषण पर CM का जवाब, विपक्ष नाराज़ होकर सदन से बाहर
“माफिया पर कार्रवाई जारी, कोई नहीं बचेगा”
विपक्ष के सुशासन वाले आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार में सुशासन की नींव रखी। उन्होंने साफ कहा- “जमीन माफिया हो, शराब माफिया या बालू माफिया… किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर पूरे राज्य में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। गरीबों पर कोई दबाव नहीं, लेकिन माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा।
इस खबर को भी पढ़ें : “सभी पीएम मोदी को नमन कीजिए”- नीतीश के शब्दों ने सदन में बढ़ाई हलचल
कल्याण योजनाओं का भी किया जिक्र
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्का घर मिला है और करोड़ों लोगों को बिना किसी भेदभाव के अनाज मिला। उन्होंने कहा कि सरकार कभी जाति या धर्म नहीं पूछती- पात्रता ही आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने 202 सीटें देकर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है और यह सरकार उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेगी।

