Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में मंत्रियों को नए बंगले, 13 अपने पुराने आवास ही रहेंगे?
Bihar

बिहार में मंत्रियों को नए बंगले, 13 अपने पुराने आवास ही रहेंगे?

बिहार सरकार ने नए मंत्रियों को आवास आवंटित कर दिए हैं। 13 मंत्री अपने पुराने बंगलों में ही रहेंगे, जबकि 13 नए चेहरों को नए आवास मिले हैं। राबड़ी देवी का पुराना घर भी खाली कराया जाएगा।
By Samsul HaqueNovember 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: पटना में नई राजग सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के आवास आवंटन का इंतजार आखिर खत्म हो गया। भवन निर्माण विभाग ने पूरी सूची जारी कर दी, जिसके साथ यह भी साफ हो गया कि कौन नेता अपने पुराने सरकारी घर में रहेंगे और किसे नया ठिकाना मिला है।

पुराने बंगलों में ही रहेंगे 13 मंत्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बने इस नए मंत्रिमंडल में कई चेहरे ऐसे हैं जो पिछले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके थे। इसलिए 13 मंत्रियों को वही बंगला दोबारा दिया गया है जहां वे अब तक रह रहे थे। इन नामों में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जैसे दिग्गज शामिल हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट को मिला नया ठिकाना: किस मंत्री को कौन सा सरकारी बंगला मिला? जानें पूरी डिटेल

सरकार का कहना है कि जिन मंत्रियों ने अपने वर्तमान आवास को अच्छी तरह बनाए रखा है और जिनकी सुरक्षा तथा प्रशासनिक सुविधा वहीं बेहतर है, उन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया।

13 मंत्रियों को नए बंगले अलॉट

नए चेहरों की सूची भी काफी दिलचस्प है।

  • उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल और नंदकिशोर यादव को दो स्ट्रैंड रोड के बंगले दिए गए हैं। वहीं खेल और आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह को चार स्ट्रैंड रोड मिला है।
  • पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता को हार्डिंग रोड का 33 नंबर घर दिया गया, जबकि श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर को 41 नंबर बंगला।
  • पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को 25 हार्डिंग रोड, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को 43 हार्डिंग रोड और नारायण प्रसाद को 12 हार्डिंग रोड दिया गया है।
  • एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र रोशन को तेज प्रताप के पुराने बंगले 26 स्ट्रैंड रोड में शिफ्ट किया जाएगा।
  • इसी तरह सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार को 27 हार्डिंग रोड और गन्ना मंत्री संजय कुमार को 21 हार्डिंग रोड मिला है।
  • पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को 13 हार्डिंग रोड और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को 24 एम स्ट्रैंड रोड आवास मिला है।

राबड़ी देवी का 20 साल पुराना बंगला भी खाली होगा

सिर्फ मंत्री ही नहीं, कई दिग्गज नेताओं को भी अब अपने आवास खाली करने होंगे। नंदकिशोर यादव अपना आवास दिलीप जायसवाल के लिए छोड़ेंगे। साथ ही 20 साल से राबड़ी देवी जिस 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रही थीं, उसे भी खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस खबर को भी पढ़ें : सत्ता बदली और झटके की बौछार: लालू परिवार से 20 साल पुराना बंगला छिना

243 विधायकों के लिए बने नए डुप्लेक्स फ्लैट तैयार

इस बीच दरोगा राय पथ के पास बने 246 डुप्लेक्स आधुनिक फ्लैट भी तैयार हो गए हैं, जिन्हें अगले चरण में विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र के क्रम में दिया जाएगा। नई लीस्ट के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है, लेकिन इससे सरकार के अंदर व्यवस्था और आवास प्रबंधन की स्पष्ट तस्वीर सामने आ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.