Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»रेप केस में जमानत पर बाहर एक्टर उत्तर कुमार पर फिर FIR!
Adda More..

रेप केस में जमानत पर बाहर एक्टर उत्तर कुमार पर फिर FIR!

दुष्कर्म केस का सामना कर रहे हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार पर अब पीड़िता की वकील ने धमकी, दबाव और आपत्तिजनक वीडियो फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
By Samsul HaqueNovember 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Entertainment News: हरियाणवी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता उत्तर कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रेप केस में पहले से जमानत पर चल रहे उत्तर कुमार के खिलाफ अब एक नई एफआईआर दर्ज हुई है। यह शिकायत उस वकील ने दर्ज कराई है, जो दुष्कर्म पीड़िता की ओर से केस लड़ रही हैं। वकील का कहना है कि उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गंदी भाषा वाले वीडियो फैलाए जा रहे हैं।

यूट्यूब पर पोस्ट हुआ आपत्तिजनक वीडियो

वकील ने आरोप लगाया कि 7 नवंबर को जब वह पीड़िता के साथ कोर्ट में पेश हुईं, उसके अगले ही दिन यूट्यूब पर एक महिला के जरिए आपत्तिजनक वीडियो डलवाया गया। वकील के मुताबिक उस वीडियो में उनके साथ-साथ उनकी छोटी बच्ची तक के बारे में अपशब्द कहे गए। उन्होंने दावा किया कि ये वीडियो उत्तर कुमार की तरफ से ही बनवाया गया, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके और केस छोड़ने के लिए मजबूर किया जाए।

एफआईआर में लगाए गंभीर आरोप

गाजियाबाद के कविनगर थाने में दर्ज एफआईआर में वकील ने लिखा है कि उन्हें लगातार अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं, गालियां दी जा रही हैं और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वकील ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और उन्हें आशंका है कि किसी दिन उन पर हमला भी करवाया जा सकता है।

पहले से चल रहा है दुष्कर्म का मामला

गौरतलब है कि उत्तर कुमार पर शालीमार गार्डन की रहने वाली युवती ने जून 2025 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। सितंबर में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब नए मामले के बाद उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
पुलिस ने ताज़ा शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और यूट्यूब वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.