अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
शिष्टमंडल ने बताया कि आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में प्रकाश पर्व उत्सव समारोह का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा तथा अन्य प्रमुख सदस्य द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी, अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा और अमरजीत सिंह शामिल थे। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा और बढ़ेगी।

