Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»छठ पर IRB जवान की हत्या से भड़के DC बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं
Jharkhand

छठ पर IRB जवान की हत्या से भड़के DC बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं

चास में IRB जवान की हत्या के बाद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कड़ा रुख दिखाया। एक सप्ताह में सभी आपराधिक ठिकानों की पहचान कर ध्वस्त करने का निर्देश, राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात में दिए सख्त संदेश।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: बोकारो जिले के चास में हुई IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या के बाद जिले का माहौल अब भी तनावपूर्ण है। इसी बीच, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।

“दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा”

उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया और कहा कि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

एसडीओ चास को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश

घटना के बाद उपायुक्त ने मौके से ही एसडीओ चास को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चास नगर और आसपास के इलाकों में जो भी अवैध अड्डे, असामाजिक ठिकाने या आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं, उन्हें चिन्हित कर तुरंत ध्वस्त किया जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम रखना है।

राजनीतिक प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, दिया समर्थन

घटना के बाद मंगलवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उपायुक्त से मुलाकात की। मुलाकात में पूर्व विधायक बिरंची नारायण, झामुमो नेता मंटू यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहर महथा, और राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव शामिल रहे।

उपायुक्त ने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रहा है, और बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें: बोकारो में खून से सनी छठ की शाम: छुट्टी पर आए IRB जवान की गोली मारकर ह’त्या

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.