Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भैरव सिंह असामाजिक तत्व और अपराधी, किया गया जिलाबदर
#Trending

भैरव सिंह असामाजिक तत्व और अपराधी, किया गया जिलाबदर

By Samsul HaqueNovember 7, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। हिंदपीढ़ी लेक रोड स्थानीय निवासी भैरव सिंह को असामाजिक तत्व और अपराधी घोषित किया गया है। यह घोषणा रांची जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से भैरव सिंह, पिता सरोज सिंह को समाज के लिए खतरा बताते हुए असामाजिक तत्व और अपराधी बताया गया है। साथ ही, उसे कुल 20 दिनों तक रांची जिला से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि भैरव सिंह अपने समर्थकों संग अक्सर माहौल खराब करता है। उसके विरुद्ध रांची के कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक पेशेवर असमाजिक तत्व है। उसका मुख्य पेशा लोगों को गुमराह कर क्षेत्र में अशांति फैलाना एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना है। वह समाज के लिए खतरनाक है। उसका आपराधिक क्षेत्र मुख्यतः डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना क्षेत्र है, जहां वह अपने संगठन के लोगों को एकत्रित कर सड़क जाम एवं दूसरे समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देकर समाज के बीच मतभेद उत्पन्न कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, जिससे समाज और विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भैरव सिंह समाज को अस्थिर नहीं कर सके इसलिए उसे 25 नवम्बर 2024 तक रांची जिला से बाहर कर दिया गया है। उसे यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित थाना में जाकर वह लिखित दे कि वह इस आदेश पर अमल करेगा और उक्त तिथि तक जिला से बाहर ही रहेगा। यदि उसने ऐसा नहीं किया तो संबंधित धाराओं के तहत उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब हो कि वर्ष 2021 में भैरव सिंह ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को भी रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान उसके और उसके सहयोगियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला भी किया गया था। उसके इस हमले के चलते मुख्यमंत्री सुरक्षा कर्मियों को मुख्यमंत्री का रूट डाइवर्ट करना पड़ा था और उन्हें सुरक्षित आवास पहुंचाया गया था। भैरव सिंह के अतिरिक्त कुछ अन्य असामाजिक तत्व एवं अपराधियों को भी जिलाबदर किया गया है।

इन्हें भी किया गया जिलाबदर

क्रम संख्या नाम थाना क्षेत्र
1 सरताज सुखदेव नगर
2 करो पाहन चान्हो
3 बेव सिंह मुंडा अनगड़ा
4 मटका किंग आनंद वर्मा —
5 आकाश सिंह उर्फ एलेक्स —
6 सनी सिंह सुखदेव नगर
7 मोबिन अंसारी पुंदाग
8 सकलदेव बड़ाईक सुखदेव नगर
9 रोहित चौरसिया सुखदेव नगर
10 प्रकाश यादव सुखदेव नगर
11 चंदन सिंह सुखदेव नगर

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.