Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में बड़ी चोरी, घर की अलमारी तोड़कर चोर ले उड़े सोना-चांदी और नकद
Jharkhand

जमशेदपुर में बड़ी चोरी, घर की अलमारी तोड़कर चोर ले उड़े सोना-चांदी और नकद

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर 2 में चोरों ने घर की अलमारी तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश है।
By Samsul HaqueOctober 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की देर रात मखदुमपुर रोड नंबर‑2 स्थित रेलवे लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे बक्से को तोड़कर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित मोहम्मद राजू ने बताया कि अलमारी में रखे सोने‑चांदी के गहने और लगभग चार हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। चोरी का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह परिवार के लोग नींद से उठे और घर का सामान बिखरा देखा। पास की रेलवे लाइन के किनारे उन्हें टूटी हुई पेटी मिली, जो घर की अलमारी से गायब थी। पेटी खोलने पर गहने व पैसे नदारद मिले।

घटना की खबर फैलते ही आस‑पास के इलाके में सनसनी फैल गई। मोहम्मद राजू और उनका परिवार इस वारदात से गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में निगरानी तेज करने की मांग की है।

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक करने के साथ कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू की है। फिलहाल, चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन गश्ती व्यवस्था कमजोर होने के कारण अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस प्रशासन ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, बुजुर्ग पर तीर से जानलेवा हमला

May 12, 2026

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी को मार खुद मांगी फांसी

May 12, 2026

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.