अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
डुमरी (गुमला):-आगामी छठ महापर्व को लेकर डुमरी प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज डुमरी के प्रमुख छठ घाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मती कार्य किया गया। इस कार्य में थाना प्रभारी अनुज कुमार अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ स्वयं मौजूद रहे और ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए रास्ते की मरम्मत में सहयोग दिया । ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन घाट पर पहुंचते हैं, ऐसे में रास्ता समतल और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। बारिश के कारण मार्ग में बने गड्ढों और कीचड़ को देखते हुए थाना प्रभारी ने स्वयं पहल की और पुलिस बल व स्थानीय लोगों के सहयोग से रास्ते को दुरुस्त कराया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि इस संयुक्त प्रयास से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी।
थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि “छठ पर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।”
स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपने स्तर से सफाई, मिट्टी भराई और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया ताकि छठ घाट स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।
डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

