अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Health News: कभी‑कभी शरीर में दिखने वाली मामूली सूजन, दर्द या बदलाव किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर के अंदर ब्लड क्लॉट (खून का थक्का जमना) एक ऐसी स्थिति है जो जानलेवा साबित हो सकती है। जब शरीर में किसी चोट के कारण खून बहता है, तो थक्का जमना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन बिना चोट के ही थक्के बनना खतरनाक संकेत माना जाता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि अनियंत्रित ब्लड क्लॉटिंग दिल का दौरा, स्ट्रोक या फेफड़ों में ब्लॉकेज जैसी घातक स्थितियां पैदा कर सकती है। कई बार मरीज देर से पहचान पाता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है।
ब्लड क्लॉट के मुख्य लक्षण
इस बीमारी के लक्षण धीरे‑धीरे विकसित होते हैं —
-
अचानक सूजन या प्रभावित जगह पर लालिमा
-
दर्द या छूने पर गर्मी महसूस होना
-
सांस लेने में तकलीफ या चक्कर आना
-
शरीर में कमजोरी और सुन्नपन
-
अत्यधिक पसीना या घबराहट
चिकित्सकों के अनुसार, ये सभी संकेत शरीर में बनने वाले थक्कों का प्रारंभिक चेतावनी संकेत हो सकते हैं और इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। मोटापा, हार्मोनल बदलाव और मेनोपॉज़ के दौरान यह समस्या अधिक देखी जाती है।
आयुर्वेदिक उपाय और आहार सुझाव
आयुर्वेदाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार का कहना है कि लहसुन में मौजूद एलिसिन और एजोईन तत्व खून को पतला रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह लहसुन‑शहद का काढ़ा पीना फायदेमंद रहता है। इसी तरह, हल्दी वाला दूध ब्लड क्लॉटिंग से बचाव में असरदार माना गया है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से इस स्थिति को रोका जा सकता है। भोजन में विटामिन‑K से भरपूर चीजें शामिल करना फायदेमंद होता है क्योंकि यह रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने और बाहरी रक्तस्राव को रोकने में सहायक है।
शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव या दर्द को नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच कराना जीवनरक्षा के लिए अहम है।

