Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»सीट बंटवारे से नाराज जदयू सांसद अजय मंडल, नीतीश को पत्र लिख इस्तीफे की अनुमति मांगी
Bihar

सीट बंटवारे से नाराज जदयू सांसद अजय मंडल, नीतीश को पत्र लिख इस्तीफे की अनुमति मांगी

जदयू सांसद अजय मंडल ने बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे और टिकट चयन में अनदेखी पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सांसद पद से इस्तीफे की अनुमति मांगी है।
By Samsul HaqueOctober 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दल जनता दल (यू) में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर आंतरिक विवाद सामने आया है। भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपने सांसद पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी है।

मंडल ने पत्र में लिखा कि पिछले 20-25 वर्षों से वह भागलपुर क्षेत्र में विधायक और सांसद के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं और जदयू को परिवार की तरह मानकर संगठन और जनसंपर्क को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में पार्टी में ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जो संगठन और उसके भविष्य के लिए सही संकेत नहीं हैं।

टिकट वितरण में अनदेखी का आरोप

अजय मंडल ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में टिकट बांटने की प्रक्रिया में स्थानीय सांसद होने के बावजूद उनसे कोई सलाह या चर्चा नहीं हुई। उनके अनुसार कुछ ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया जा रहा है, जिन्होंने कभी पार्टी संगठन के लिए काम नहीं किया। जिले के अध्यक्ष और स्थानीय नेतृत्व की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

मंडल ने 2019 की विधानसभा उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पूरे बिहार में जदयू ने कई सीटों पर चुनाव लड़ा था, तब केवल उनके नेतृत्व में मिली सीट पर जीत मिली थी, जो जनता के विश्वास और उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

आत्मसम्मान की बात उठाई

उन्होंने पत्र में लिखा कि उनसे मिलने का समय तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जब समर्पित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व की राय का मूल्य खत्म हो गया है, तो उनके लिए सांसद पद पर बने रहना आत्मसम्मान के विरुद्ध है। उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देने की अनुमति दी जाए।

इस विवाद ने जदयू के अंदर टिकट वितरण पर छिपी असहमति को उजागर कर दिया है, जो चुनावी रणनीति पर असर डाल सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.