Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार चुनाव 2025: सीट शेयरिंग पर राजद और कांग्रेस के बीच आधी रात शायरी की जंग
Bihar

बिहार चुनाव 2025: सीट शेयरिंग पर राजद और कांग्रेस के बीच आधी रात शायरी की जंग

By Samsul HaqueOctober 14, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार के महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर आरजेडी और कांग्रेस का मतभेद गंभीर हो गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को पूरे दिन दिल्ली में रहे, लेकिन कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से ही मुलाकात हो पाई।

तेजस्वी यादव के दिल्ली छोड़ते ही राजद के सांसद मनोज झा ने संबंध झटके से नहीं तोड़ने और टूटे संबंध फिर जुड़ने पर भी गांठ रह जाने वाली शायरी एक्स पर पोस्ट कर दी। उसके ऊपर से यह भी लिख दिया कि ये हर अवसर के लिए प्रासंगिक है। इसके बाद तो आधी रात तक सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राजद के नेता शायरी की जंग लड़ते रहे। कोई प्रेम का दरिया समझाने लगा तो कोई आंख का पानी खोजने लगा। कुछ समर्थक अहसान भी गिनाने लगे।

रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय
टूटे से फिर न मिले, मिले गाँठ परिजाय
हर अवसर के लिए प्रासंगिक…
जय हिन्द

— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) October 13, 2025

शुरुआत राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रहीम के एक दोहे से की और लिखा- रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय। हर अवसर के लिए प्रासंगिक… जय हिन्द। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने मनोज झा को अब्बास ताबिश का शेर दे मारा और लिखा- “पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है। इसके बाद तो मुशायरा शुरू हो गया।

शहर में आग है मगर राख में अब भी रूह है,
कुछ लोग हैं जो मोहब्बत को ज़िंदा रखे हुए हैं। https://t.co/9xbx26Jcwx

— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 13, 2025

युवा कांग्रेस के चर्चित अध्यक्ष रहे बीवी श्रीनिवास ने मनोज झा को लिखा- शहर में आग है, मगर राख में अब भी रूह है, कुछ लोग हैं, जो मोहब्बत को ज़िंदा रखे हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक मनोज झा को खुसरो का दोहा सुनाने आईं और लिखा- खुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी बा की धार, जो उतरो सो डूब गया, जो डूब गया सो पार। रागिनी नायक को जवाब देने राजद के प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु कूदे और कबीर का दोहा दे मारा और लिखा- प्रेम न बारी उपजे, प्रेम न हाट बिकाय; राजा प्रजा जो ही रुचे, सिस दे ही ले जाय। शेर और दोहे की लड़ाई जारी है।

वैसे, सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस या राजद की तरफ से अभी तक कोई नेगेटिव बयान तो नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस नेता जिस तरह के शेर और दोहे से मनोज झा को जवाब दे रहे हैं, उससे ये संकेत स्पष्ट मिल रहा है कि सब ठीक नहीं है। गठबंधन कितना ठीक या कितना खराब है, यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि शायरी की जंग लड़ रहे ज्यादातर नेता संगठन का काम नहीं देखते हैं। सीट बंटवारे की बात करने वाले लोग इससे दूर हैं। चार दिन बाद पहले चरण का नामांकन खत्म हो जाएगा। बिना सीट बंटवारे के सिंबल बंटना शुरू हो चुका है। संगठन के लोग कई दिन से कह रहे हैं कि एक-दो दिन में हो जाएगा, लेकिन वो दूसरा दिन आ ही नहीं रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.