अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chatra News: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शरारती तत्वों ने दो डीजे साउंड के गोदामों में आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया। दोनों ही गोदाम पवन डीजे साउंड के बताए जा रहे हैं। इस आगजनी में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
पहली घटना गिद्धौर मुख्य चौक से बरटा रोड जाने वाली सड़क पर हुई, जबकि दूसरी घटना कोसमा गढ़ा स्थित पाही में घटी। दोनों जगहों पर देर रात अचानक आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते डीजे सेट, स्पीकर, तार, और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था।
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को गिद्धौर-चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर जाम हटाया गया।
पीड़ित पवन ने बताया कि उनके डीजे गोदाम और दुकान में अब तक चार बार आग लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासन ने आज तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गंभीर जांच की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

