अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, एनडीए (NDA) अपनी पहली उम्मीदवार सूची 13 अक्टूबर को जारी कर सकता है। उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में होगा, जो 12 और 13 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
BJP की CEC बैठक में होंगे अहम फैसले
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीट शेयरिंग, प्रत्याशियों का चयन और गठबंधन की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी।
पहली सूची में होंगे 60-70 नाम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। अब केवल उम्मीदवारों के नामों पर राजनीतिक सहमति बनाई जा रही है। उम्मीद है कि पहली सूची में करीब 60 से 70 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद बिहार की सियासत में नई हलचल देखने को मिलेगी और एनडीए का प्रचार अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

