Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सीता सोरेन विवादित बयान मामले में इरफान अंसारी ने रखा अपना पक्ष, कहा..
#Trending

सीता सोरेन विवादित बयान मामले में इरफान अंसारी ने रखा अपना पक्ष, कहा..

By Samsul HaqueOctober 26, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : सीता सोरेन मामले में विवादित बयान मामले पर कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर शनिवार को अपना वीडियो जारी कर कहा है कि झूठे वीडियो के सहारे सियासी खेल चल रहा है। भाजपा और सीता सोरेन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा और सीता सोरेन द्वारा मेरे वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया, फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ फैलाने के लिए वीडियो को क्रॉप कर पेश किया जा रहा है।

अंसारी ने आगे लिखा है कि भाजपा में आते ही उन्होंने अपना स्तर इतना गिरा लिया है कि झूठ के सहारे जामताड़ा की जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीता सोरेन आप इस क्रॉप किए गए वीडियो के सहारे चुनाव जीतना चाहती हैं, लेकिन याद रखें कि जामताड़ा की जनता मेरे साथ है और मुझे भली-भांति जानती है। आप चाहे जितने भी तिकड़म लगा लें, जनता का विश्वास मुझ पर अडिग है। मुझे बदनाम करने का यह प्रयास न सिर्फ मेरी प्रतिष्ठा पर आघात है, बल्कि सच्चाई को दबाने का षड्यंत्र भी है।

सीता सोरेन और भाजपा के इन प्रयासों के खिलाफ मैं कोर्ट में 100 करोड़ का मानहानि का दावा करूंगा और चुनाव आयोग में भी इस मामले को उठाऊंगा। यह वही भाजपा है, जिसने लोकसभा चुनाव के दौरान नाला के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के बेटे पर भी झूठे आरोप लगवाए थे, जिनका बाद में पर्दाफाश हुआ। आज यही शातिर लोग मेरे खिलाफ भी यही हथकंडे अपना रहे हैं। मैं जल्द ही कोर्ट में न्याय की गुहार लगाऊंगा और इन झूठे आरोपों के खिलाफ सख्त कदम उठाऊंगा।

मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगी रिपोर्ट

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से सीता सोरेन पर की गयी कथित टिप्पणी मामले की जांच होगी। इसका आदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दिया है। आयोग ने एल खियांग्ते मुख्य सचिव, वंदना डाडेल प्रधान सचिव, डॉ. एहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा, अजय कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक और कुमुद सहाय उपायुक्त, जामताड़ा को पत्र लिखकर ये आदेश दिया है।

जारी पत्र में कहा है कि समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनलों में कहा जा रहा है कि “इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए अमर्यादित टिप्पणी की। इसकी जांच की जाये और इसकी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करें। पत्र में आगे कहा गया है कि यदि नियत अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आयोग भारत के संविधान के अंतर्गत सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : भाजपा का मुरुड़ जजीरा कांके, 34 वर्षों से नहीं भेद पाया कोई
इस खबर को भी पढ़ें : 28 वर्षों से नहीं हुई सेंधमारी, रांची विधानसभा बना हॉट केक
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.