अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: भागलपुर जिले की 62 हजार महिलाओं के खातों में सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई। यह राशि सीधे पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लाभार्थियों को जारी की गई है।
समीक्षा भवन में हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर भागलपुर के समीक्षा भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि यह राशि योजना की तीसरी किस्त है। इस योजना के तहत अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार
जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

