अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa News: नक्सलियों के छह राज्य बंद के ऐलान को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा
बिसरा, भालूलता और जराईकेला रेलवे स्टेशनों को नक्सल प्रभावित मानते हुए रेलवे प्रशासन ने यहां आरपीएफ और आरपीएसएफ की तैनाती कर दी है। चूंकि ये स्टेशन हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित हैं, इसलिए रेल प्रशासन की इन इलाकों पर खास नजर है।
सुरक्षा रणनीति और सतर्कता
सभी रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और संपत्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील रूटों पर यात्री ट्रेनों के आगे मालगाड़ी चलाकर सुरक्षा को और संवेदनशील बनाया गया है। रेलवे ट्रैक, पुल, स्टेशन परिसर की लगातार जांच की जा रही है।
यात्रियों की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन को देने की अपील की है, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

