अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में 48 घंटों में दो युवकों का शव फंदे पर लटकता मिला। यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव की है। घटना से दुर्गा पूजा का जश्न गम में बदल गया है।
अर्जुन और चंद्रशेखर की पहचान
मृतकों की पहचान अर्जुन राम (18 वर्ष) और चंद्रशेखर सिंह (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बुधवार रात अर्जुन का शव घर से 200 मीटर दूर एक पेड़ पर झूलता हुआ मिला। वहीं, अगले ही दिन गुरुवार रात चंद्रशेखर अपने ही घर में फांसी पर लटका पाया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अर्जुन आईएससी का छात्र था और हाल ही में हजारीबाग के एकलव्य विद्यालय से मैट्रिक पास कर कोचिंग कर रहा था। परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच अर्जुन के अंतिम संस्कार के समय ही चंद्रशेखर की खुदकुशी की खबर सामने आई।
गांव में मातम और जांच की मांग
घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पूर्व जिला परिषद सदस्य, झामुमो नेताओं और समाजसेवियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

