अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र की कालीमाटी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे आपसी विवाद के चलते दो युवकों—आयुष शर्मा और साहिल शर्मा—पर धारदार चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते एक युवक ने चपड़ निकाल कर दोनों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पीड़ित सड़क पर लहूलुहान पड़े रह गए।
सूचना पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और हथियार के निशान बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है, आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित-आरोपित पहले से एक-दूसरे को जानते थे। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

