Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»यात्रा से लेकर UPI पेमेंट तक, जानें 1 अक्टूबर से क्या होगा नया?
India

यात्रा से लेकर UPI पेमेंट तक, जानें 1 अक्टूबर से क्या होगा नया?

अक्टूबर 2025 से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। एलपीजी से लेकर बैंकिंग, पेंशन और UPI तक इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: अक्टूबर का महीना हमेशा से खास माना जाता है क्योंकि यह त्योहारों की रौनक लेकर आता है। लेकिन इस बार, अक्टूबर 2025 की शुरुआत कुछ बड़े बदलावों के साथ होगी। 1 अक्टूबर से देशभर में ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, जेब और दिनचर्या पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 अहम बदलाव।

एलपीजी और गैस सिलेंडर की नई कीमतें

1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) की कीमतों में बदलाव तय है। कीमत बढ़ने या घटने से सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा। यही नहीं, ATF, CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन होगा। ऐसे में घर से लेकर यात्रा तक खर्च बढ़ सकता है।

रेल टिकट बुकिंग का नया नियम

IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब बुकिंग शुरू होने से पहले 15 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट मिलेगा, जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। हालांकि, रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से टिकट लेने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

पेंशन योजनाओं में बदलाव

1 अक्टूबर से सरकारी और निजी पेंशन योजनाओं के कुछ शुल्क और नियम बदलेंगे।

  • E-PRAN किट की कीमत 18 रुपये होगी।

  • फिजिकल PRAN कार्ड 40 रुपये का मिलेगा।

  • सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रुपये रहेगा।

  • APY और NPS Lite में केवल 15 रुपये में PRAN ओपनिंग और मेंटेनेंस होगा।

  • ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

UPI ट्रांजैक्शन पर असर

डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। साइबर फ्रॉड रोकने के लिए कुछ यूजर्स के लिए UPI ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm पर P2P ट्रांजैक्शन फीचर बंद किया जा सकता है।

अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां

त्योहारों के कारण अक्टूबर 2025 में बैंकों की कुल 21 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा के अलावा हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार शामिल हैं।

इन सभी बदलावों का असर आपकी जेब और दिनचर्या पर पड़ना तय है। इसलिए 1 अक्टूबर से पहले इन नियमों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

इस खबर को भी पढ़ें: अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद! छुट्टियों से पहले निपटाएं बैंकिंग के जरूरी काम..

इस खबर को भी पढ़ें: 01 अक्टूबर से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग नियम, पहले 15 मिनट होंगे खास…

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.