Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»अवैध संबंधों शक में पत्नी को ‘नेल कटर के चाकू’ से किया ह’त्या, पति गिरफ्तार
India

अवैध संबंधों शक में पत्नी को ‘नेल कटर के चाकू’ से किया ह’त्या, पति गिरफ्तार

एडिटरBy एडिटरOctober 21, 20244 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Banda : जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अवैध संबंधों के शक में पति ने मुंबई में अपनी दुकान बंद कर दी और घर पर रहकर पत्नी की निगरानी करता रहा। इसके बाद भी जब राज नहीं खुला तो तलाक के लिए मुकदमा दायर किया। मुकदमे के छह माह बाद पत्नी से उसके आशिक के बारे में पूछता रहा फिर भी जवाब ना मिला, तो पत्नी का पहले गला घोंटा और फिर नेल कटर के चाकू से एक दो नहीं 24 वार करके अपने गुस्से को शांत किया। आराेपी पति काे पुलिस ने गिरफ्तार कर साेमवार काे घटना का खुलासा किया।

ग्राम आहार निवासी राजा भइया ने अपनी बेटी सुमन (36) का विवाह बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी में रामबाबू पटेल और दूसरी बेटी मुन्नी का विवाह रामबाबू के बड़े भाई के साथ किया था। रामबाबू मुंबई में किराना की दुकान खोले था। पत्नी सुमन और दो बच्चे प्रिंस और दिव्यांश भी वहां साथ में रहते थे। मुंबई में पत्नी के चरित्र में वह शक करने लगा। इस कारण वह मुंबई से दुकान बंद कर बांदा आ गया। यहां पर उसने बड़े भाई के साथ रिश्ते में लगने वाले साढ़ू के मोहल्ले बांदा शहर के परशुराम तालाब के पास किराने की दुकान खोल ली। पति रामबाबू का शक यहां भी दूर नहीं हुआ और पत्नी से दूरियां बढ़ती गई। बाद में उसने पत्नी सुमन पर संबंध विच्छेद का छह माह पूर्व न्यायालय में वाद दायर किया था। वाद दायर करने पर सुमन ने दोनों बेटे रामबाबू को सौंप दिए थे। इस के बाद भी दोनों की आपस में मोबाइल से बातें होती रहती थी।

पति-पत्नी के बीच चल रहे इस विवाद में बीते तीन दिन पूर्व शुक्रवार काे नया माेड़ आ गया। बबेरू कोतवाली अंतर्गत अहार बंधा के पास महिखा सुमन (36) का शव मिला।मृतक सुमन के पिता राजा भइया ने दामाद रामबाबू, ससुर मूलचंद्र और सास के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच में जुटी पुलिस

के सामने जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई ताे पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके साथ ही पेट समेत पूरे शरीर में नुकीले हथियार से करीब 24 वार करने जाने की बात सामने आई। पुलिस ने जब मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो अंतिम काल उसके पति की मिली। इस पर पुलिस ने बीती रात हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करते हुए हत्या की घटना का खुलासा कर दिया।

बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि हत्यारे पति रामबाबू ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी सुमन के चरित्र पर शुरू से शक था। इसी विवाद के चलते दो साल से पत्नी मायके अहार गांव में पिता के पास रह रही थी। पति ने बांदा न्यायालय में संबंध विच्छेद का वाद दायर किया था, लेकिन दोनों में फोन पर बातें होती थीं। शुक्रवार को दोनों मुकदमे की तारीख पर आए थे। तारीख के बाद सुमन परशुराम तालाब चौराहे के पास रहने वाली बहन के घर गई थी। पति ने फोन कर सुमन को कालूकुआं चौराहे बुलाया था और बाइक से अहार बंधा ले गया। सुनसान जगह पर कई बार अवैध संबंधों के बारे में जानकारी लेनी चाही। मुकदमा भी वापस लेने की बात कही। सुमन ने जब संबंधों वाली बात नहीं कबूली तो उसकी साड़ी के पल्लू से गला कसकर उसकी हत्या कर दी और गुस्से में नेल कटर के चाकू से शरीर में 24 वार कर दिए। आला कत्ल नेल कटर और खून से सनी साड़ी पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बरामद कर लिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : “प्यार में धोखा देने की सजा केवल…..” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

इस खबर को भी पढ़ें : विधवा से अफेयर में सौतेले भाई को मौ’त के घाट उतारा, जानें पूरा मामला..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Delhi-Dehradun Expressway : बिना टैक्स दिए फर्राटे से दौड़ रहे वाहन

April 19, 2026

दिल्ली के LG बने तरनजीत संधू, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मजबूत होंगे भारत-US संबंध

April 17, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है खुदकुशी के लिए उकसाना

April 17, 2026

RECENT ADDA.

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

भागलपुर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास: एक साथ SSC परीक्षा में पाई सफलता

April 19, 2026

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर बड़ा हमला: महिला आरक्षण पर नारी शक्ति के साथ हुआ धोखा

April 19, 2026

निर्मली में डिजिटल जालसाजी का भंडाफोड़: फोटो स्टूडियो पर छापेमारी, एक गिरफ्तार

April 19, 2026

किशनगंज SDPO ऑफिस में संदिग्धों की एंट्री, थार समेत तीन हिरासत में

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.