Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में अवैध शराब का गोरखधंधा बेनकाब! ट्रैक्टर बनी मिनी फैक्ट्री
Jharkhand

चतरा में अवैध शराब का गोरखधंधा बेनकाब! ट्रैक्टर बनी मिनी फैक्ट्री

चतरा जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर पर चल रही अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से लाखों की नकली शराब और उपकरण बरामद हुए, जबकि आरोपी मुन्ना साव फरार हो गया।
By Samsul HaqueSeptember 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra News: DC श्रीमती कीर्तिश्री के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की चलती मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।

ट्रैक्टर से बनाया गया था चलंत कारखाना

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड मुन्ना साव नामक आदतन अपराधी है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने महिंद्रा ट्रैक्टर को ही शराब बनाने वाली फैक्ट्री का रूप दे दिया था। इसी ट्रैक्टर पर स्प्रिट, कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी। इसके बाद इस शराब को रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल नंबर वन और इंपीरियल ब्लू जैसी नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर नकली लेबल और होलोग्राम चिपकाए जाते थे।

दशहरा के मौके पर खपाने की थी साजिश

जांच से यह भी सामने आया कि आरोपी इस नकली शराब को आगामी दशहरा पर्व के दौरान बाजार में उतारने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार, यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था और त्योहार के मौके पर इसकी बड़ी सप्लाई की योजना बनाई गई थी।

मौके से लाखों की शराब और नकली सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 504 बोतलें (लगभग 189 लीटर) नकली विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा, नकली लेबल, ढक्कन, होलोग्राम, कैरेमल, एसेंस और शराब पैकिंग करने के उपकरण भी जब्त किए गए। वहीं चलित मिनी फैक्ट्री के तौर पर इस्तेमाल हो रहा महिंद्रा ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया गया।

आरोपी फरार, सघन तलाशी अभियान जारी

कार्रवाई के दौरान मुन्ना साव और उसके कुछ साथी फरार हो गए और जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान जिला प्रशासन के उस सख्त निर्देश का हिस्सा है जिसके तहत शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह नकेल कसी जा रही है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.