अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Lohardaga : जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) जया शंकर मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार को कचहरी चौक के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 79 वाहनों की जांच करते हुए चालान काटा गया, जिनमें विभिन्न नियम उल्लंघनों के कारण कुल ₹ 1 लाख 97 हजार का जुर्माना वसूला गया।
जांच के दौरान मुख्य रूप से हेलमेट नहीं पहनने, बीमा दस्तावेजों की अनुपस्थिति, प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों के अन्य उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया गया। DTO ने मौके पर मौजूद चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
इस अभियान में जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद था, जिससे अभियान सख्ती और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। DTO ने बताया कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का पालन सख्ती से हो।

