Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में राहत देंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे
Adda More..

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में राहत देंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे

आधुनिक जीवनशैली और गलत आदतों से तेजी से फैल रही सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या में आयुर्वेदिक नुस्खे और योगासन राहत पहुंचा सकते हैं।
By Samsul HaqueSeptember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: आधुनिक जीवनशैली में मोबाइल और कंप्यूटर का लगातार इस्तेमाल आम हो गया है। घंटों तक झुककर बैठने की आदत से गर्दन और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या सिर्फ दर्द तक सीमित नहीं रहती बल्कि मरीज की जीवनशैली और कामकाज की क्षमता को भी प्रभावित करती है।

गर्दन और रीढ़ के दर्द का प्राकृतिक इलाज

चिकित्सकों के अनुसार, गर्दन का जो हिस्सा रीढ़ की हड्डी को सहारा देता है उसे सर्वाइकल स्पाइन कहा जाता है। इसमें सात कशेरुकाएं होती हैं। जब इनमें घिसाव, सूजन या दबाव की स्थिति बनती है तो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या होती है। इसके लक्षणों में गर्दन और कंधों में दर्द, हाथों में झनझनाहट, सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, नींद न आना और कभी-कभी धुंधली दृष्टि भी शामिल है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि गलत मुद्रा में लंबे समय तक बैठना, चोट लगना, 40 वर्ष के बाद हड्डियों का कमजोर होना, तनाव, कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी इसके बड़े कारण हैं। आयुर्वेद में इसे ग्रीवा स्तंभ कहा जाता है और इसे वात दोष से जुड़ा माना गया है।

आयुर्वेदिक नुस्खों में अजवाइन की सेंकाई से गर्दन का दर्द और जकड़न कम होती है। सरसों के तेल में लहसुन भूनकर मालिश करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और सूजन घटती है। गिलोय, हल्दी और अदरक का काढ़ा पीना शरीर की सूजन और दर्द में राहत देता है। वहीं, मेथी दाना भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

जानें घरेलू उपाय

योग भी राहत देने में कारगर है। भुजंगासन, ताड़ासन, मकरासन और गर्दन घुमाने वाले आसन करने से लचीलापन और आराम मिलता है। गुनगुने पानी से नहाना या गर्म पट्टी लगाना भी मांसपेशियों का तनाव घटाता है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग न करें। काम की मजबूरी में हर आधे घंटे पर गर्दन को हल्का घुमाना चाहिए। सोते समय सही ऊंचाई का तकिया चुनना जरूरी है। तनाव से दूर रहना और धूप में रोजाना 15-20 मिनट समय बिताना विटामिन-डी की कमी पूरी करता है।

आहार में दूध, दालें, हरी सब्जियां, तिल और बादाम शामिल करना हड्डियों को मजबूती देता है। जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव और आयुर्वेदिक नुस्खों के जरिए सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से बचाव और राहत दोनों संभव हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.