Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई से मचा बवाल, लोगों ने कहा- यही हमारी आखिरी उम्मीद
Jharkhand

झोलाछाप क्लीनिक पर कार्रवाई से मचा बवाल, लोगों ने कहा- यही हमारी आखिरी उम्मीद

चतरा के हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव में झोलाछाप क्लीनिक सील करने पहुंची टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोग अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कहा कि जब तक गांव में सरकारी डॉक्टर व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होती, तब तक ऐसे प्रैक्टिशनरों पर कार्रवाई अन्याय है।
By Samsul HaqueSeptember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra News: चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रशासनिक टीम एक झोलाछाप प्रैक्टिशनर की क्लीनिक सील करने पहुंची। एसडीओ जहूर आलम को सूचना मिली थी कि गांव के मुख्य चौक पर चंदन नामक व्यक्ति अवैध नर्सिंग होम चला रहा है। इसके बाद एसडीओ, बीडीओ निखिल गौरव कच्छप, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके साहा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

जैसे ही टीम क्लीनिक पर पहुंची, वहां 6 से 7 मरीज मौजूद मिले। पुलिस को देखकर सभी मरीज भाग निकले। इसी बीच क्लीनिक संचालक चंदन भी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और जमकर विरोध करने लगे।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए ग्रामीणों से बचने के लिए अधिकारियों को क्लीनिक के छत की बालकनी में शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की कार्रवाई सिर्फ एक धंधा है। पहले प्रमाणपत्र दिया जाता है, फिर छोटी-छोटी कमियों के नाम पर क्लीनिक सील कर दिया जाता है और कुछ समय बाद वही क्लीनिक फिर से खोल दिया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव चारों ओर से नदियों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां गंभीर बीमारियों या दुर्घटनाओं की स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में झोलाछाप प्रैक्टिशनर ही लोगों की जान बचाने का काम करता है। उनका कहना था कि प्रशासनिक टीम गांव के इकलौते चिकित्सक को बंद करने आई है, जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल स्थिति में है।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न दवाइयां मिलती हैं और न ही नियमित डॉक्टर मौजूद रहते हैं। एंबुलेंस सुविधा भी नाम मात्र की है। ऐसे हालात में यदि विभाग वास्तव में लोगों के हित में कदम उठाना चाहता है, तो सबसे पहले गांव में स्थायी डॉक्टर और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराए। जब तक यह नहीं होता, तब तक प्रैक्टिशनरों पर कार्रवाई सरासर अन्याय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.