Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»पैरों में अचानक खिंचाव क्यों है खतरनाक? जानें असली कारण
Adda More..

पैरों में अचानक खिंचाव क्यों है खतरनाक? जानें असली कारण

बढ़ती उम्र में पैरों में कसाव और दर्द को साधारण समस्या समझकर टालना खतरनाक हो सकता है। यह हार्ट डिजीज, ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी या मिनरल्स की कमी का संकेत हो सकता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही इसके समाधान बताते हैं।
By Samsul HaqueSeptember 10, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: आयुर्वेद में कहा गया है कि बढ़ती उम्र के साथ वात दोष हावी हो जाता है, जिससे शरीर में सूखापन, जकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ जाता है। यही कारण है कि उम्र ढलने के साथ जब पैरों की ताकत घटती है तो यह केवल चलने-फिरने की क्षमता को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि जीवन का संपूर्ण संतुलन भी बिगाड़ सकता है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि लेग क्रैम्प्स यानी पैरों में अचानक कसाव या दर्द, बढ़ती उम्र के लोगों के लिए एक चेतावनी संकेत हो सकते हैं। खासकर 60 वर्ष से ऊपर के लोग या उनके माता-पिता और दादा-दादी, जिन्हें रात में या हल्की वॉक के बाद भी पैरों में खिंचाव महसूस होता है, उन्हें इस संकेत को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्रैम्प्स केवल मांसपेशियों की कमजोरी नहीं, बल्कि शरीर में किसी बड़े असंतुलन का प्रतीक हो सकते हैं। लेग क्रैम्प्स के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। इनमें पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी) प्रमुख है, जिसमें धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि पीएडी वाले 15–30 प्रतिशत लोग आगे चलकर हार्ट डिजीज के शिकार हो जाते हैं।

इसके अलावा पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की कमी, धीमा ब्लड सर्कुलेशन, डायबिटीज या अन्य कारणों से नसों का कमजोर होना, और कुछ दवाओं जैसे डायरेटिक्स या कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाओं का असर भी क्रैम्प्स का कारण बन सकता है। हालांकि लेग क्रैम्प्स को कुछ आसान उपायों से मैनेज किया जा सकता है। सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग, खासकर काफ और हैमस्ट्रिंग मसल्स की, मांसपेशियों को आराम देती है। तिल, जैतून का तेल या घी से मालिश करने पर रक्त प्रवाह सुधरता है। दिनभर में छोटी-छोटी वॉक करने और लंबे समय तक बैठे रहने से बचने से भी राहत मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और दवाइयों के साइड इफेक्ट्स के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

आयुर्वेद में आहार को इस समस्या से निपटने का बड़ा हथियार माना गया है। केला और भीगा हुआ मुनक्का पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूती देता है। तिल, जिसमें प्राकृतिक कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, वात दोष को नियंत्रित कर जोड़ो को मजबूत करता है। वहीं, हल्दी वाला दूध यानी गोल्डन मिल्क एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त है और रात को पीने से क्रैम्प्स कम करने के साथ नींद में भी मदद करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि लेग क्रैम्प्स को कभी भी साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.