Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष और एनडीए आमने-सामने, कौन जीतेगा बाज़ी?
India

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष और एनडीए आमने-सामने, कौन जीतेगा बाज़ी?

उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। विपक्ष ने बी सुदर्शन रेड्डी को लोकतंत्र बचाने वाला बताया, जबकि सत्तापक्ष ने सीपी राधाकृष्णन की जीत को तय माना है।
By Samsul HaqueSeptember 9, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच, विपक्षी गठबंधन ने अपने उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी की जीत का दावा किया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव देश की आत्मा को बचाने के लिए है। अब लोगों की अंतरात्मा जागेगी तो चुनाव का नतीजा चौंकाने वाला होगा।

कांग्रेस सांसद बोले- यह चुनाव देश की आत्मा को बचाने के लिए

उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जगन और चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी और टीडीपी द्वारा जमीनी स्तर पर विरोध का दावा करने के बावजूद वे एक आरएसएस समर्थित उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं। लोग जानते हैं कि वे जगन के खिलाफ सीबीआई मामलों का फायदा उठाकर मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। इस तरह की कार्रवाइयां लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।

चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलें

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि बी सुदर्शन रेड्डी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं, लेकिन वास्तव में वह ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनका कोई राजनीतिक जुड़ाव नहीं है। सभी सांसद चाहे वे इंडिया अलायंस के हों या एनडीए के को मतदान से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र संकट में है। कांग्रेस सांसद धरमवीर गांधी ने रेड्डी की जीत की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार बहुत ईमानदार है, उनके पास मजबूत और अच्छी विचारधारा है। हमें पूरा विश्वास है कि हम यह चुनाव जीतेंगे। हमारा गठबंधन एकजुट है और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के लोग भी अपनी आत्मा की आवाज सुनकर हमारे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।

नतीजा देगा बड़ा सरप्राइज़?

समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि बी सुदर्शन रेड्डी यह चुनाव जीतेंगे, क्योंकि बीजेपी से गठबंधन वाली कई पार्टियों ने उनके उम्मीदवार को वोट देने से इनकार कर दिया है और हमें बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है। सुदर्शन रेड्डी की जीत निश्चित है।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी इस चुनाव में जरूर जीतेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि हमारा उम्मीदवार ही जीतेगा। इंडिया गठबंधन ने एक मजबूत उम्मीदवार उतारा है। उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि यह केवल भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं है। यह लोकतंत्र को बचाने और हमारे राष्ट्र की आत्मा की रक्षा करने का क्षण है।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत उतनी ही निश्चित है, जितना सूरज का पूर्व में निकलना और पश्चिम में डूबना। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी पर तंज कसते हुए गिरिराज ने कहा कि सुना है वह जज थे, लेकिन वह किनसे मिलने जाते हैं? चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए लोगों से और फिर भी नैतिकता की बात करते हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन कल उपराष्ट्रपति का पद ग्रहण करेंगे। बीजेपी सांसद गोविंद ढोलकिया ने कहा कि भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है और हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें इसमें वोट देने का अधिकार मिला है। गुजरात के सभी सांसद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के यहां आए हैं और आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.