Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»डुमरी में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान: कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर मजबूती देने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
#Trending

डुमरी में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान: कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर मजबूती देने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

By Shiwam KeshriSeptember 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

डुमरी: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को और धारदार, प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से डुमरी प्रखंड में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक कर उन्हें संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को नए विचारों के साथ संगठन सृजन अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक स्तर पर इसकी मजबूती स्थापित करना था।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. रघु शर्मा उपस्थित थे। अपने संबोधन में डॉ. शर्मा ने कहा,
” हम यहाँ दस दिनों तक रहेंगे हर प्रखण्ड में जाएंगे और वहाँ के पंचायत अध्यक्ष और हमारे जो भी कांग्रेस के लोग है उनसे व्यक्तिगत मिलकर वहां किसको अध्यक्ष बनाना चाहते है उस बात की राह सुमारी करेगे पहले होते था की बड़े नेता के कहने पर अध्यक्ष बना दिए जाते थे इस बार ऐसा नहीं होगा और उन्होने कहा की अगले तीन महीनो में प्रखण्ड के अध्यक्ष की नियुक्त हो जाएगी

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देशभर में संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न विशेष कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बनाकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को सुदृढ़ बनाना है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके।

मंच की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल पार्टी संगठन का निर्माण नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर सामूहिक शक्ति का निर्माण करना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री अजय नाथ शाहदेव, जिला प्रभारी संजय पासवान, जिलाध्यक्ष गुमला चैतु उरॉवनगर अध्यक्ष खालिद शाह,जिला सचिव तरुण गोप, कार्यकारिणी अध्यक्ष बसंत भगत, अध्यक्ष राजेश एक्का, उपाध्यक्ष प्रदीप मिंज,प्रमुख जीवंती एक्का,रंजिता एक्का,आनंद एक्का,
अख्तर अली, फ़िरसत अली,नारायण रजक,कुंदन सिंह,अनिल उरांव,मकबूल आलम,सचिन एक्का,एलिजाबेथ बखला, ललिता कुजूर, एमा कुजूर,तारा कुजूर सहित कार्यकर्ता शामिल थे

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन सृजन अभियान को डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में और भी अधिक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, ताकि इसकी पहुंच हर गांव-गली तक सुनिश्चित हो। इस अभियान के तहत विशेष रूप से युवा वर्ग, महिला कार्यकर्ता, और आदिवासी समाज के लोगों को संगठन में शामिल कर उनकी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

समापन में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। इस बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई दिशा देने का प्रण लिया।

यह आयोजन कांग्रेस पार्टी की जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को उजागर करता है और संगठन को जन-अधिकारिता के मार्ग पर और अधिक मजबूती प्रदान करने का संदेश देता है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.