अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने अनूठा तरीका अपनाया। कांड संख्या 05/2022 के आरोपी सुजीत उरांव पिता धुनधीया उरांव जो पेशरार गाँव के महुआ टोली के निवासी हैं, के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तहार चिपकाया गया।पुलिस उप-निरीक्षक विजय उरांव के नेतृत्व में चैनपुर थाना की एक टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस दल के गाँव में पहुँचते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर पर घोषणा करते हुए गाँव वालों को बताया कि सुजीत उरांव के खिलाफ कोर्ट से स्थाई वारंट जारी है और अगर वो जल्द से जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।पुलिस ने सुजीत उरांव के घर पर विधिवत इश्तहार चिपकाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा गाँव इकट्ठा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का मकसद फरार चल रहे.अपराधियों पर दबाव बनाना है ताकि वे कानून के सामने पेश हों। यह चेतावनी दी गई है कि अगर सुजीत उरांव जल्द ही सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी

