अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: देश की खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट खतरनाक साजिश की तरफ इशारा करते हैं। कोई बड़ी घटना हो इससे पहले ही NIA ने इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया है। बिना किसी देरी के सोमवार की सुबह से ही जम्मू कश्मीर सहित पांच राज्यों के 32 ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की।
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा और बारामुला में तलाशी जारी है। कई जगहों से मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इससे पहले जून में NIA ने जम्मू-कश्मीर में ही 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA ने आतंकी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर और पांच राज्यों में ताबड़तोड़ ऐक्शन शुरू किया है।
सोमवार को कम से कम 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है। जानकारी के मुताबिक मामला आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। NIA की टीम सोमवार सुबह ही बारामूला के जंगम गांव पहुंच गई। यहां रशीद लोन के घर पर छापेमारी की गई। इस मामले पर NIA ने अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
बिहार में NIA को बड़ी सफलता
बिहार में NIA को बड़ी सफलता मिली है। NIA की टीम ने खालिस्तानी आतंकी शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को छापेमारी के दौरान गोपालपुर से गिरफ्तार किया गया। स्वर्ण मंदिर में ग्रेनेड अटैक मामले में शरणजीत कुमार उर्फ शनी आरोपी है। वह पंजाब के गुरदासपुर के बटाला का रहने वाला है।

