अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई गोलीकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। रविवार देर शाम हुई इस हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता और शूटर समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार, शूटर इमरोज अंसारी, विजय महतो और श्री चंद्र प्रजापति शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।
डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है, जिससे हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
गौरतलब है कि 7 सितंबर की शाम झखरा टांड गांव में रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान राजबल्लभ उर्फ बलमा नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक, रवि कुमार और कुछ अन्य लोग शराब पी रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई थी।

