अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए दंपत्ति में पति की हत्या ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हत्याकांड में पति राजा कुशवाहा की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम ही बताई गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 790 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। अपने चार्जशीट में पुलिस एसआईटी ने सोनम को ही मास्टरमाइंड बताया है।
पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
वहीं, पुलिस ने प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच लोगों को इस हत्या का आरोपी बताते हुए इनके खिलाफ भी चार्जशीट दायर किया है। फिलहाल पांचों पुलिस की न्यायिक हिरासत में हैं। मेघालय पुलिस ने अपनी चार्जशीट अदालत में पेश किया। इसमें पुलिस ने हत्या (धारा 103(1) बीएनएस), सबूत मिटाने (धारा 238(ए) बीएनएस) और आपराधिक साजिश (धारा 61(2) बीएनएस) के तहत चार्जशीट दायर की गई है।
पुलिस ने अपने चार्जशीट में बताया है कि हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा ही है। इस साजिश को अंजाम देने में आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने मदद की। इन पांचों आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

