अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: मुंबई से सटे मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि यह रैकेट 41 साल की एक जानी-मानी अभिनेत्री चला रही थी। पुलिस ने अभिनेत्री के चंगुल से 2 महिला कलाकारों को बचाया है।
यह सेक्स रैकेट मुख्य रूप से उच्च वर्ग के ग्राहकों के लिए चलाया जाता था। आरोपी अभिनेत्री का नाम अनुष्का मोनी मोहन दास है। वह इस रैकेट में दलाल के रूप में काम कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन 2 महिला कलाकारों को बचाया गया है, उन्होंने टीवी धारावाहिकों और बंगाली फिल्मों में काम किया है। पुलिस ने उन्हें इस दलदल से बाहर निकाला है और उन्हें महिला सुधर गृह में भेज दिया है।
बताया गया है कि पुलिस पिछले कई दिनों से इस सेक्स रैकेट पर नज़र रख रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने 2 नकली ग्राहक बनाए और उनके माध्यम से आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने इन ग्राहकों को काशीमीरा के एक मॉल में बुलाया। पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। योजना के अनुसार, अभिनेत्री ग्राहकों से मिलने आई और पैसे लेते हुए पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
अब पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों, बिचौलियों और पूरे नेटवर्क की जाँच कर रही है। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर पर्दे के पीछे चल रही अनियमितताओं को उजागर किया है। एक अभिनेत्री के वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर अपराध में शामिल होने का खुलासा हर जगह आश्चर्य का विषय है। पुलिस ने अपनी जाँच तेज़ कर दी है और जल्द ही इस रैकेट के अन्य सूत्र भी सामने आने की संभावना है।

