अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड और खालिस्तानी आतंकी सरणजीत उर्फ सनी आखिरकार NIA की गिरफ्त में आ गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर बिहार के गया जिले में रह रहा था। NIA को उसके बिहार में सक्रिय होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
शुक्रवार देर रात NIA ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर छापेमारी कर सरणजीत को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शेरघाटी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।
गिरफ्तारी के बाद शनिवार सुबह NIA की टीम सरणजीत को गयाजी से चंडीगढ़ लेकर रवाना हो गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरणजीत के पास से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है, जिससे खालिस्तानी नेटवर्क की गुत्थियां सुलझाई जा सकेंगी।
इस बड़ी कार्रवाई से सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिली है। अमृतसर मंदिर हमले के बाद से ही सरणजीत की तलाश की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी को एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

