Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»शिमला-रामपुर NH-05 पर कहर, चलती बस पर बरसे पत्थर – 2 की मौ;त
India

शिमला-रामपुर NH-05 पर कहर, चलती बस पर बरसे पत्थर – 2 की मौ;त

By Samsul HaqueSeptember 4, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: शिमला जिले के कुमारसेन थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-05 पर कालिमिट्टी के पास बिठल में विशाल ट्रैवल्स की प्राइवेट बस (नंबर एचपी63ए-1891) पर अचानक पहाड़ी से लुढ़के भारी पत्थर और बोल्डर आ गिरे। बस के अंदर अचानक भारी पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लगभग 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत कुमारसेन से खनेरी स्थित अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। इनमें 3 यात्रियों की हालत गम्भीर बताई गई है।

#Watch: शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर आम दिनों की तरह बस गुजर रही थी। तभी अचानक हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर गुजर रही बस के ऊपर पत्थरों की बरसात होने लगी। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत और 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। #ShimlaRampurNH #HimachalPradesh pic.twitter.com/IA4I8wKlPQ

— Hindustan (@Live_Hindustan) September 3, 2025

इन पत्थरों ने बस की छत और खिड़कियों को तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में महाराष्ट्र के जलगांव निवासी लक्ष्मी विरानी पुत्री रामचरण और नेपाली मूल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि लगातार बारिश के चलते पहाड़ दरक रहे हैं और कभी भी सड़क से गुजरते वाहनों पर खतरा मंडरा सकता है।

नेशनल हाईवे-05 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और यातायात को अस्थायी रूप से रोककर सड़क को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष का मॉनसून अब तक भारी तबाही मचा चुका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार अब तक वर्षा जनित हादसों में 341 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 51 मौतें मंडी जिले में दर्ज हुई हैं। कांगड़ा में 50 और शिमला में 36 लोगों की मौत हुई है।

वहीं अन्य जिलों में भी भूस्खलन, सड़क हादसों, पेड़ों के गिरने और नदियों-नालों में बहने जैसी घटनाओं ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। राज्यभर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बंद, पुल क्षतिग्रस्त और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। राज्य भर में आज 7 नेशनल हाइवे व 1155 सड़कें भूस्खलन से बंद हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.