Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

जमशेदपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फर्जी दस्तावेज बरामद किए।
By Samsul HaqueSeptember 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने पड़ोस में रहने वाली महिला से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9.50 लाख रुपये ठग लिए थे।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रामनगर रोड नंबर 2 की रहने वाली दीक्षा महतो से उनके ही पड़ोसी प्रसन्नजीत नाहा ने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का वादा किया। इस भरोसे में आकर पीड़िता ने लाखों रुपये आरोपी को सौंप दिए।

पैसा लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता को फर्जी नियुक्ति पत्र और नकली दस्तावेज थमा दिए। जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो जांच में सामने आया कि प्रसन्नजीत इससे पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। छापेमारी में पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप, फर्जी जॉब ऑफर की मार्कशीट और कृषि विभाग, खनन विभाग व आयकर विभाग की नकली मुहरें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से असम के जोरहट जिले के बासबाड़ी गांव का रहने वाला है। वह कब से जमशेदपुर में रह रहा था और कितने लोगों को ठग चुका है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की पड़ताल में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.