अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है। राज्य सरकार की पहल पर जिले को गणित और विज्ञान विषय के 32 नए सहायक आचार्य मिले हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति से जिले के मध्य विद्यालयों में शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय काउंसलिंग के बाद चयनित सहायक आचार्यों में से 5 शिक्षकों को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
शेष 27 सहायक आचार्यों को चाईबासा जिला समाहरणालय में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिले के अपर उपायुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा मौजूद रहे।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि ये सभी शिक्षक कक्षा 6 से 8 तक गणित और विज्ञान पढ़ाएंगे। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा बल्कि विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने नए आचार्यों को शुभकामनाएं दीं और उनसे बच्चों की पढ़ाई में पूरी लगन से योगदान देने की उम्मीद जताई।

