अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
India News: गुरुग्राम पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल उठ गया है। एक जापानी टूरिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आरोप लगाया कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उससे ₹1000 बिना रसीद लिए गए। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
View this post on Instagram
वीडियो सामने आते ही डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने सख्त कदम उठाए। उन्होंने एक जोन ऑफिसर, एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। जापानी पर्यटक ने पूरा वाकया अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि उससे ₹1000 की रकम ली गई, लेकिन कोई चालान या रसीद नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ा। फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

