अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर अनुमंडल के जारी बाज़ार से घर लौटते समय एक ऑटो के पलट जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आंगनबाड़ी सेविका सुनीता किंडो, पति स्वर्गीय अशिशन किंडो, के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब सुनीता किंडो बुम तेल जा रही थीं। ऑटो के अचानक पलट जाने से उन्हें कई गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण, मौजूद एएनएम ओ ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए तुरंत रेफर कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

