अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर: गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह घटना टोंगो संत पीटर के पास सुबह करीब 10.30 बजे हुई. घायलों की पहचान 20 वर्षीय रश्मि कुजूर और 18 वर्षीय नेहा बेक के रूप में हुई है. दोनों बेंदोरा गांव की रहने वाली हैं.जानकारी के अनुसार, रश्मि कुजूर अपनी दोस्त नेहा बेक के साथ स्कूटी से गुमला से अपने घर बेंदोरा लौट रही थीं. टोंगो संत पीटर के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में दोनों लड़कियों को गंभीर चोटें आईं.हादसे के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए आगे आए और उन्हें अपने निजी वाहन से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चैनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.रश्मि कुजूर माइकल कुजूर की बेटी हैं, जबकि नेहा बेक जेवियर बेक की बेटी हैं

