अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को यात्रा का 11वां दिन है, जिसकी शुरुआत दरभंगा जिले के जीवछघाट से हुई।
इस मौके पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए, जिससे माहौल जोशीला नजर आया।
खास बात यह रही कि आज की यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। वह मुजफ्फरपुर जिले के बौरार एनएच-57 पर यात्रा में जुड़ेंगे। इससे यात्रा को और अधिक राजनीतिक मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है।
आज की यात्रा दरभंगा शहर के कठलबारी फ्लाईओवर, बेलामोड़, बाघमोड़, पुराना बस स्टैंड, पीली मस्जिद कैदराबाद और शिव धारा चौक बाजार समिति होते हुए गायघाट प्रखंड में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा मुजफ्फरपुर जिले से होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह यात्रा बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाली है और आगामी चुनावों के लिए विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन भी।

