अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने आज झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री भी रहे समारोह में शामिल
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
न्यायमूर्ति नवनीत कुमार का कार्यकाल आयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्युत नियामक आयोग राज्य में बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने, दर निर्धारण और उपभोक्ता हितों की रक्षा से जुड़ा अहम दायित्व निभाता है। उनकी नियुक्ति से आयोग के कार्यों में और पारदर्शिता व मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

