अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से जनशिकायत निवारण दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चैनपुर एवं सिसई प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
चैनपुर प्रखंड में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पेंशन, दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण पत्र, पंजी-2 सुधार, मकान क्षति मुआवजा, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और फसल क्षति मुआवजा से जुड़े मामले शामिल रहे। इनमें से 18 मामलों का निपटारा वहीं तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।
सिसई प्रखंड में 15 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मईया योजना, बैंक संबंधी समस्या, पेयजल, सड़क सुरक्षा सहित अन्य विषयों के आवेदन शामिल थे। इनमें से 7 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, वहीं बाकी 8 आवेदन संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त हर आवेदन का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित हो, ताकि लोगों को निर्धारित समय में लाभ मिल सके।

