Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»जनसुनवाई में आए शख्स ने पहले सीएम रेखा गुप्ता को कागज थमाए फिर जड़ दिया थप्पड़
India

जनसुनवाई में आए शख्स ने पहले सीएम रेखा गुप्ता को कागज थमाए फिर जड़ दिया थप्पड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। एक शख्स ने पहले सीएम रेखा गुप्ता को कागज थमाया और फिर अचानक थप्पड़ मार दिया। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
By Samsul HaqueAugust 20, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। यह घटना सीएम आवास पर जन सुनवाई के दौरान की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने भी बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक शख्स सीएम गुप्ता के पास पहुंचा। उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिया, फिर चिल्लाने लगा और थप्पड़ मार दिया। आरोपी को सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

सीएम आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय सीएम जन सुनवाई कर रही थी। उसी समय एक शख्स अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसने सीएम को थप्पड़ मार दिया। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली सीएम पर हमले करने वाले आरोपी शख्स की उम्र 35 साल बताई जा रही है। दिल्ली बीजेपी ने इस घटना की निंदा की है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि रेखा गुप्ता पर हमले की यह कोशिश जन सुनवाई को डीरेल करने की मंशा से की गई है।बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की खबर से हैरान हूं। मैं उनकी सुरक्षा और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। बजरंग बली आप पर कृपा बनाए रखें।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सीएम पर हमले की निंदा की है। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमारी पार्टी का इस तरह के मामलों पर स्पष्ट रुख है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कांग्रेस प्रमुश देवेंद्र यादव ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम पूरी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती है और मुझे लगता है कि इस तरह की घटनाओं की निंदा होनी चाहिए। लेकिन इस घटना ने महिला सुरक्षा की पोल खोल दी है।

अगर दिल्ली की सीएम ही सुरक्षित नहीं है तो एक आम महिला राजधानी में कैसे सुरक्षित हो सकती है? पुलिस का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सीएम आवास पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए। इस घटना पर दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली सीएम पर हुआ हमला निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.