Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»इस सवाल का जबाव देकर “Miss Universe India 2025” की विजेता बनी राजस्थान की छोरी
India

इस सवाल का जबाव देकर “Miss Universe India 2025” की विजेता बनी राजस्थान की छोरी

राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने अपनी खूबसूरती और तेज़तर्रार दिमाग से Miss Universe India 2025 का ताज जीत लिया। फाइनल राउंड में महिलाओं की शिक्षा और गरीबी पर दिए गए उनके जवाब ने जजों को प्रभावित किया। अब वे थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
By Samsul HaqueAugust 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Miss Universe India 2025
Miss Universe India 2025
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: मनिका विश्वकर्मा ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता से मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 (Miss Universe India 2025) का खिताब जीत लिया है। मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी मनिका फिलहाल दिल्ली में रहकर पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं।

उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा

उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि वे न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल हैं बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी माहिर हैं। मनिका एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं और पेंटिंग में भी उनकी अच्छी पकड़ है। उन्होंने विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित बिम्सटेक सेवोकोन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जो उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।

वे न्यूरोडायवर्जेंस से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए न्यूरोनोवा नामक एक मंच चलाती हैं, जिसके तहत वे एडीएचडी जैसी स्थितियों के बारे में बात करती हैं।

प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जब मनिका से एक मुश्किल सवाल पूछा गया, तब उनके जवाब ने जजों का दिल जीत लिया। मोनिका से सवाल किया गया कि अगर आपको महिलाओं की शिक्षा और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने के बीच चयन करना हो तब आप किसे प्राथमिकता देंगी और क्यों? साथ ही, इसके खिलाफ उठे तर्कों का आप कैसे जवाब देंगी?

मनिका ने इस सवाल का जवाब देकर कहा कि ये दोनों मुद्दे अलग-अलग हैं, लेकिन आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी, यह कहते हुए कि शिक्षा सिर्फ एक व्यक्ति का जीवन नहीं बदलती, बल्कि यह देश और दुनिया का भविष्य बदल सकती है। उन्होंने कहा कि गरीबी के पीछे एक बड़ा कारण महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखना है, और इसलिए दीर्घकालिक रूप से शिक्षा पर निवेश करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनका यह जवाब उनकी दूरदर्शिता और सामाजिक समझ को दर्शाता है। अब मनिका नवंबर में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.