अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
गुमला: जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने अरमाई बाईपास रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाना था।
जांच के दौरान, बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालकों से लेकर बड़े मालवाहक वाहनों, जैसे ट्रक, हाइवा, कंटेनर और ट्रेलर, तक की गहनता से पड़ताल की गई। अधिकारियों ने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, परमिट और टैक्स की बारीकी से जांच की।
अभियान के दौरान, ओवरलोडिंग की भी विशेष जांच की गई, जो अक्सर गंभीर हादसों का कारण बनती है। जिन वाहनों के कागजात अधूरे या अमान्य पाए गए, उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया।
इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल ₹2,05,000 (दो लाख पांच हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर है और भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।


